जन शिकायत प्रकोष्ठ
- सीपीजीआरएएमएस पोर्टल पर ऑनलाइन लोक शिकायतों के कार्य का समन्वय।
- सोशल मीडिया, ईमेलया किसी अन्य माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों से निपटना।
- पूर्व में प्राप्त जन शिकायतों के संबंध में अपीलों का निपटान (यदि कोई हो)।
- जब भी आवश्यक हो, जन शिकायतों की विशेष अभियान रिपोर्ट तैयार करना।
- विशिष्ट अवधियों से संबंधित जन शिकायतों के निपटारे की स्थिति के संबंध में विविध रिपोर्ट तैयार करना।
- राष्ट्रपति कार्यालय, उपराष्ट्रपति कार्यालय, पीएमओ, राज्य रोजगार निदेशालयों, वीआईपीएस, सांसदों, विधायकों से प्राप्त संदर्भों / जन शिकायतों की छानबीन और जांच।
- सीपीजीआरएएमपोर्टल पर अंतिम उत्तरों को अपलोड करना।
- रोजगार सहायता से संबंधी कार्यः संबंधित राज्य निदेशकों / अन्य मंत्रालयों को अभ्यावेदन अग्रेषित करना।
- विभिन्न राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों में सहायता या रोजगार कार्यालयों के कामकाज पर शिकायतों से निपटना।
- संसद सत्रों में विधायी प्रस्तावों और अन्य कार्यों पर रिपोर्टों और रिर्टनों की जांच।
- विभिन्न अंतर संसदीय/सम्मेलनों/समितियों में भाग लेने वाले भारतीय प्रतिनिधिमंडल के उपयोग के रोजगार और बेरोजगारी मामलों पर लोकसभा सचिवालय/राज्य सभा सचिवालय को सूचना की आपूर्ति।
- संसद प्रश्न के लिए अन्य मंत्रालयों/राज्य सरकारों/अनुभागों से जानकारी मांगना।



