Hindi Section

1विभिन्न विभागों से प्राप्त हिंदी तिमाही प्रगति रिपोर्टों का संग्रहण एवं समीक्षा करना तथा महानिदेशालय के अधीनस्थ कार्यालयों से भी इसी प्रकार प्रगति रिपोर्टों का संकलन व समीक्षा
2वार्षिक हिंदी रिपोर्ट एवं छः माही रिपोर्ट की समीक्षा करना
3मंत्रालय द्वारा आयोजित हिंदी सलाहकार समिति की बैठकों में भाग लेना व अनुपालन सुनिश्चित करना
4मुख्यालय के समस्त अनुभागों और अधीनस्थ कार्यालयों का राजभाषा की दृष्ट्रि से निरीक्षण करना
5हिंदी शिक्षण योजना/कार्यशाला का आयोजन
6परीक्षाएं/पुरस्कार योजनाएं आदि (हिंदी पखवाड़ें के दौरान)
7लोक सभा प्रश्न
8राज्य सभा प्रश्न
9विविध बैठकों का आयोजन
10अधीनस्थ कार्यालयों से संबंधी हिंदी तिमाही रिपोर्ट
11हिंदी के रिक्त पदों का भरा जाना
12राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठकों का आयोजन
13हिंदी पखवाड़ा
14संघ की राजभाषा नीति के अनुपालन के लिए जांच बिंदूओं (चैक प्वाइंट) को सुदृढ़ करना व व्यैक्तिशः आदेश जारी करना
15संसदीय राजभाषा समिति के निरीक्षण के संबंध में कार्य
16सेवा पुस्तिकाओं के शीर्षक द्विभाषी/हिंदी में अथवा द्विभाषी हों-यह सुनिश्चित करना
17सरकारी कामकाज में हिंदी प्रोत्साहन योजनाओं को लागू करना
18संसद की तीसरी उप-समिति को आबंटित मंत्रालयों के अधीन आने वाले सभी कार्यालयों की सूची उपलब्ध कराने के संबंध में कार्य।
19मैनुवल संहिताओं और अन्य असांविधिक प्रक्रिया साहित्य तथा प्रशिक्षित सामाग्री के अनुवाद के संबंध में कार्य।
20रोजगार महानिदेशालय के अधिकारियों/कर्मचारियों का हिंदी शिक्षण योजना/हिंदी टंकण/हिंदी आशुलिपिक के अंतर्गत प्रशिक्षण हेतु नामांकन
हिंदी एकक महानिदेशालय का एक महत्वपूर्ण अनुभाग है जिसमें संसदीय प्रश्नोत्तरों, आश्वासनों, मंत्रीमंडल टिप्पणियों, वार्षिक रिपोर्ट विभिन्न संसदीय समितियों, निजी सदस्य विधेयकों, ध्यानाकर्षण प्रस्तावों, संसदीय उत्तरों के संबंध में मंत्री महोदय के लिए तारांकित प्रश्नों के उत्तर के साथ-साथ अनुपूरक प्रश्नों के लिए सामग्री (Notes for Supplementaries) का भी अनुवाद किया जाता है साथ ही मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट का अनुवाद व इसके बाद परिणामी बजट, विभिन्न संसदीय समितियों से संबंधित व्यापक सामग्री इत्यादि का तुरंत अनुवाद उपलब्ध करने के साथ-साथ मुख्यालय और 49 अधीनस्थ कार्यालयों में राजभाषा कार्यान्वयन जैसे सांविधिक दायित्वों का निर्वाह किया जाता है और संघ की राजभाषा नीति का कार्यान्वयन करने के संबंध में प्रभावी उपाय करना इत्यादि शामिल हैं। राजभाषा अधिनियम, हिंदी के संबंध में राष्ट्रपति के आदेशों, विभिन्न संसदीय समितियों के निर्देशों, विभिन्न संवैधानिक प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाता है।